Advertisement

एमडी ड्रग्स की पुडिय़ा बेचते पकड़ाया नशे का सौदागर

घट्टिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले से 9 प्रकरण दर्ज, कल करेंगे पेश

Advertisement

उज्जैन। ड्रग्स की पुडिय़ा बनाकर बेच रहे नशे के सौदागर को घट्टिया पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। उसके पास से दो ग्राम ड्रग्स और 2 हजार रुपए जब्त किए गए। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। मंगलवार को उसे फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। घट्टिया पुलिस ने बताया कि 15 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि स्टेडियम गेट के पास ग्राम धन्नाखेड़ी रोड पर एक शख्स एमडी ड्रग्स की पुडिय़ा बनाकर बेच रहा है।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नशे को सौदागर को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम गोलू उर्फ साइम पिता सुल्तान खान (32) निवासी न्यू राजीव नगर दमदमा, उज्जैन बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 2 ग्राम एमडी ड्रग्स और 2 हजार रुपए नकद जब्त किए गए। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जांच में पता चला कि उसके खिलाफ पहले से उज्जैन के अलग-अलग थानों में 9 प्रकरण दर्ज हैं।

Advertisement

छोटू-मोटू से लेकर आया
टीआई करण खोवाल ने बताया कि आरोपी गोलू खान आदतन बदमाश है। वह किसी मामले में जेल गया था जिससे उसका मूवमेंट बंद हो गया था। पिछले 4-5 दिनों से फिर से सक्रिय हो गया जिसका इनपुट हमें मिला था। इसके बाद इसे प्लान बनाकर गिरफ्तार किया गया। रिमांड पर पूछताछ में उसने डग-बड़ौद के छोटू-मोटू से ड्रग्स लाना बताया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें