Advertisement

एसटीएफ की जांच में हुआ खुलासा… गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन के शराब कारोबारी के घर रुका था

उज्जैन/कानपुर। बिकरू कांड को अंजाम देने के बाद विकास दुबे 8 जुलाई की रात उज्जैन में शराब कारोबारी के घर रुका था। एसटीएफ की जांच में इसकी पुष्टि की गई है। अगली सुबह उसने महाकाल मंदिर में सरेंडर कर दिया। शराब कारोबारी एसटीएफ की रडार पर है।

Advertisement

5 जुलाई 2020 को विकास साथियों के साथ दिल्ली पहुंचा था। यहां से फरीदाबाद में रुका। 6 जुलाई की रात उसने होटल में गुजारी। 7 जुलाई को होटल छोड़ दिया जहां से राजस्थान होते हुए वोल्वो से 8 जुलाई को उज्जैन पहुंचा था। यहां शराब कारोबारी के घर रुका और फिर महाकाल मंदिर में दर्शनों के बाद उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। हालांकि उस समय उज्जैन पुलिस द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं की गई थी कि विकास दुबे उज्जैन में कहां रुका था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें