Advertisement

ऐसी गाडिय़ों पर नजर नहीं है टै्रफिक पुलिस की…

जांच केवल लाइसेंस और गाडिय़ों के पंजीयन की…

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:यातायात पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन खासकर मोटर बाइक को रोककर चालक के लाइसेंस और गाडिय़ों के पंजीयन की जांच की जाती है।

अधिक हुआ तो हेलमेट का उपयोग नहीं करने या चलती गाड़ी में मोबाइल से बात करने पर जुर्माना लगा दिया जाता है। नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के वाहनों पर शायद कोई कार्रवाई ही नहीं होती है। यही वजह है कि मोटर व्हीकल एक्ट का पालन किए बगैर नंबर प्लेट बनाकर गाडिय़ों पर लगा दी जाती है।

Advertisement

इतना ही नहीं कई गाडिय़ों पर तो नंबर के आधार पर अन्य शब्द मसलन ‘4141’ को कुछ इस तरह लिखा जाता है वह ‘पापा’ की तरह नजर आता है, वहीं ‘412’ को ऐसा आकार दिया जाता है कि वह ‘जाट’ लिखा दिखता है, वहीं नंबर के अलावा पदनाम, संस्था, संगठन और समाज के नाम भी लिख दिए जाते हैं। यातायात पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई ही नहीं करती है। कार की नंबर प्लेट पर भी इसी तरह की स्थिति नजर आती है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें