Advertisement

कमलनाथ बोले- 2024 में राहुल गांधी होंगे पीएम कैंडिडेट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का चेहरा ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार भी होंगे। एक इंटरव्यू में कमलनाथ ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक जा रही भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व करने के लिए राहुल गांधी की तारीफ की है।

Advertisement

इंटरव्यू में कमलनाथ ने कहा कि दुनिया के इतिहास में किसी ने भी इतनी लंबी पदयात्रा नहीं की है। कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी परिवार के अलावा किसी अन्य परिवार ने देश के लिए इतनी कुर्बानियां नहीं दी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सत्ता के लिए राजनीति नहीं करते हैं, बल्कि देश की जनता के लिए करते हैं जो किसी को भी सत्ता में बैठाती है। मध्य प्रदेश में अगले साल के अंत में चुनाव होने हैं और कांग्रेस राज्य में भाजपा से सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें