Advertisement

कांग्रेस प्रत्याशियों पर दिल्ली में 100 सीटों पर मंथन, कई नाम तय

कांग्रेस प्रत्याशियों पर दिल्ली में 100 सीटों पर मंथन, कई नाम तय,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

तराना, घट्टिया, नागदा-खाचरौद भी शामिल

महेश परमार, रामलाल मालवीय, दिलीप गुर्जर पर मोहर लगना शेष!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:मप्र के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर 100 सीटों पर मंथन चल रहा है। ऐसी सीट जहां के लिए प्रत्याशी घोषित करने में कोई दिक्कत नहीं और पार्टी के क्राइटेरिया के अनुसार है, वहां के लिए नाम तय कर लिए गए हैं। इनमें उज्जैन जिले की सात सीटों में से तीन सीट तराना, घट्टिया और नागदा-खाचरौद शामिल है।

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन लिए दिल्ली में बैठकों का दौर चल रहा है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की मौजूदगी में मैराथन बैठक में चर्चा की गई है। टिकट के क्राइटेरिया को लेकर भी कमेटी के सदस्यों ने बात की। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने 100 सीटों पर नामों को लेकर चर्चा की है।

Advertisement

भाजपा में भी 64 सीटों पर चर्चा

भाजपा में पहली लिस्ट में 39 नाम घोषित करने के बाद 64 सीटों पर चर्चा चल रही है। दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बंगले पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की जेपी नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष के साथ करीब चार घंटे तक बैठक हुई। इसके बाद देर रात करीब १.३० बजे सीएम शिवराज और भूपेन्द्र यादव भोपाल पहुंचे।

इनकी घोषणा पहले हो सकती है

बाबू जंडेल श्योपुर, राकेश मावई मुरैना, डॉ. गोविन्द सिंह लहार, डॉ. सतीश सिकरवार ग्वालियर पूर्व, लाखन सिंह यादव भितरवार, घनश्याम सिंह सेंवढ़ा, केपी सिंह पिछोर, लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा, जयवर्धन सिंह राघौगढ़, गोपाल सिंह चौहान चंदेरी,तरवर लोधी बंड़ा, विक्रम सिंह नातीराजा राजनगर,

आलोक चतुर्वेदी छतरपुर, नीलांशु चतुर्वेदी चित्रकूट, कमलेश्वर पटेल सिंहावल, फुन्देलाल सिंह मार्को पुष्पराजगढ़, विजयराघवेन्द्र सिंह बड़वारा, संजय यादव बरगी जबलपुर पूर्व, लखन घनघोरिया जबलपुर उत्तर, विनय सक्सेना जबलपुर पश्चिम, तरुण भनोत, भूपेन्द्र मरावी शहपुरा, ओमकार सिंह मरकाम डिंडौरी, नारायण सिंह पट्टा, बिछिया डॉ. अशोक मर्सकोले निवास, हिना कांवरे उलांजी, अर्जुन काकोडिया बरघाट, योगेन्द्र सिंह लखनादौन, एनपी प्रजापति गोटेगांव, संजय शर्मा तेंदूखेड़ा, सुनील उईके जुन्नारदेव,

चौधरी सुजीत सिंह चौरई सौंसर, विजय चौरे छिंदवाड़ा, कमलनाथ परासिया, सोहनलाल वाल्मीकि, सुखदेव पांसे मुलताई निलय डागा बैतूल, ब्रह्मा भलावी घोड़ाडोंगरी, आरिफ मसूद भोपाल मध्य, रामचंद्र दांगी ब्यावरा, बापू सिंह तंवर राजगढ़, प्रियव्रत सिंह खिलचीपुर विपिन वानखेड़े आगर, हुकुम सिंह कराड़ा शाजापुर, कुणाल चौधरी कालापीपल, सज्जन सिंह वर्मा सोनकच्छ, झूमा सोलंकी, भीकनगांव,

डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ महेश्वर, सचिन यादव कसरावद, रवि जोशी खरगोन, बाला बच्चन राजपुर, चंद्रभागा किराड़े पानसेमल, मुकेश रावत आलीराजपुर, कांतिलाल भूरिया झाबुआ, वीरसिंह भूरिया थांदला, प्रताप ग्रेवाल सरदारपुर, उमंग सिंघार गंधवानी, सुरेन्द्र सिंह बघेल कुक्षी,

डॉ. हीरालाल अलावा मनावर, पांचीलाल मेड़ा धरमपुरी,विशाल पटेल देपालपुर, संजय शुक्ला इंदौर-1,जीतू पटवारी राऊ,दिलीप सिंह गुर्जर नागदा-खाचरौद, रामलाल मालवीय घट्टिया, महेश परमार तराना, हर्ष विजय गेहलोत सैलाना, मनोज चावला आलोट।

एक-दो दिन में घोषणा संभव

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी उम्मीदवार घोषित करने को लेकर प्लानिंग से काम कर रही है। इसमें लंबे समय से हार रही 66 सीटों पर कांग्रेस चेहरे तय कर घोषित कर सकती है। वहीं उन सीटों पर पहले उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी कर रही है। जिन सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं।

सर्वे में एंटी इनकमबेंसी नहीं मिली है। वर्तमान में कांग्रेस के 96 विधायकों में से करीब 35 विधायक ऐसे हैं, जिनके टिकट काटे जा सकते हैं। इन सीटों को छोड़कर करीब 60 विधायकों के टिकट घोषित किए जा सकते हैं। इसमें उज्जैन जिले की तराना सीट से महेश परमार, घट्टिया से रामलाल मालवीय और नागदा-खाचरोद से दिलीप सिंह गुर्जर के नाम तय कर लिए गए है। नामों पर मोहर लगना शेष है। हालांकि पार्टी के नेता अभी यहीं कह रहे है कि कोई नाम फाइनल नहीं किया है।

Related Articles

Write a review