Advertisement

कार-बाइक की टक्कर में मां-बेटे की मौत

मक्सी-उज्जैन रोड पर हादसा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन/मक्सी। मक्सी-उज्जैन रोड पर कार-बाइक की टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मालीखेड़ी शाजापुर निवासी सुनीता पति धीरज तोमर अपने बेटे राज तोमर के साथ मोटर सायकल पर उज्जैन आ रही थी।

मक्सी से कुछ ही दूरी पर दोंता के मदरसे के पास बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार राज तोमर हवा में उछलकर 20 फीट दूर सड़क पर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठी सुनीता तोमर की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, ग्राम मालाखेड़ी के राज सिंह बाइक पर अपनी मां के साथ मक्सी से पंवासा (उज्जैन) ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एसयूवी कार से बाइक की भिड़ गई। मक्सी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें