Advertisement

केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लगी,4 मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार को एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लग गई। हादसे में 4 की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए। यह कंपनी एमआईडीसी के फेज टू में स्थित है।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने बताया कि छोटे-छोटे लगातार तीन धमाके हुए। ये इतने तेज थे कि लगभग 3 किमी तक सुनाई दिए। आसपास की इमारतों के कांच के शीशों में दरारें आ गईं। वहीं, विस्फोट की वजह से आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।डोंबिवली आग की घटना पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि डोंबिवली की केमिकल कंपनी में बॉयलर विस्फोट की घटना दुखद है। मामले में 8 लोगों को निलंबित कर दिया गया है।उन्होंने आगे कहा कि घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। कई एम्बुलेंस तैयार रखी गई हैं। मैंने कलेक्टर से चर्चा की है और वह भी 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच रहे हैं। NDRF, TDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें