Advertisement

कोयला फाटक से निजातपुरा मार्ग पर नालियों से मलबा हटेगा, जल्द पूरा होगा डीएलसी का काम

उज्जैन। कोयला फाटक से निजातपुरा मार्ग चौड़ीकरण मार्ग पर निर्माणाधीन नालियों में निर्माण सामग्री और मलबा हटाने का काम गुरुवार से शुरू हो जाएगा। डीएलसी का काम भी जल्दी पूरा करने की तैयारी की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बुधवार को चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के दौरान आम जनता को होने वाली असुविधा को न्यूनतम किया जाए। नालियों में जमे मलबे पर नाराजगी जताते हुए सहायक यंत्री डी.एस. परिहार को उन्होंने निर्देशित किया कि नालियों में जमा सारा मलबा तुरंत हटाया जाए और उनकी पूर्ण रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जल निकासी में कोई बाधा
न आए।

कोयला फाटक क्षेत्र में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिए कि यहाँ डीएलसी (ड्राई लीन कंक्रीट) का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण स्थल पर निरंतर मॉनिटरिंग करने के लिए कहा ताकि सड़क चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट अपनी निर्धारित समय-सीमा में पूरा हो सके और यातायात सुगम हो सके।

Advertisement

नृसिंह घाट से लालपुल तक सिंहस्थ क्षेत्र में 5 जगह से हटाया अतिक्रमण

उज्जैन। जिला प्रशासन और नगर निगम ने बुधवार को सिंहस्थ क्षेत्र में किए गए 5 अवैध निर्माणों को ढहा दिया। नृसिंह घाट से लालपुल के मध्य बिना अनुमति किए गए इन निर्माणों पर सुबह 7 बजे से ही निगम का दस्ता बुलडोजर लेकर पहुँच गया था।

Advertisement

निगम अमले ने नृसिंह घाट से लालपुल के बीच चिह्नित किए गए अवैध ढांचों को तोडऩे की कार्रवाई की। इसके अंतर्गत शंकराचार्य मठ स्वामी पुण्यानंद गिरी, श्री माधवानंद आश्रम, श्री क्षत्रिय कलोता समाज, अभा चंद्रवंशी बागरी समाज एवं भूमि माता मंदिर के सामने स्थित इंद्रेव महाराज आश्रम द्वारा सिंहस्थ आरक्षित भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों के अनुसार, इन सभी स्थलों पर बिना किसी वैध अनुमति के पक्के निर्माण कार्य कर लिए गए थे। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Related Articles

Write a review