Advertisement

कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1 लाख के पार नए केस

भारत में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना के एक लाख से अधिक केस सामने आए हैं। यह किसी एक दिन में कोरोना मरीजों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, बीते 24 घंंटों में देश में 1,03,558 नए केस आए हैं। इससे पहले सितंबर 2020 में 97,894 केस सामने आए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

इसके साथ ही देश में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 1,25,89,067 (1.25 करोड़ से अधिक) पहुंच गया है। कोरोने के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, केरल शामिल हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 478 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान कुल 52,847 मरीज ठीक हुए हैं। अभी देशभर में 7,41,830 एक्टिव केस हैं। यानी इतने मरीजों का या तो अस्पतालों में इलाज चल रहा है या होम क्वारंटाइन हैं। देश में कोरोना से अब तक मरने वालों का आंकड़ा 1,65,101 पहुंच गया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review