Advertisement

क्रिकेट की गेंद लगी तो मार दिया चाकू

उज्जैन। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के ग्यारसीनगर में सोमवार को क्रिकेट की गेंद लगने की बात को लेकर शराब पी रहे कुछ युवकों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जीवाजीगंज पुलिस ने बताया कि घटना ग्यारसीनगर की है। कृष्णा पिता मूलचंद निवासी ज्ञान टेकरी सोमवार रात क्रिकेट खेल रहा था।

Advertisement

इसी दौरान वहां कुछ लोग शराब पी रहे थे जिन्हें गेंद लग गई। इस पर शराब पी रहे लोगों ने कहा कि पत्थर क्यों मार रहे हो और इसी बात को लेकर कृष्णा को चाकू मार दिया जिससे वह घायल हो गया। उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले में पुलिस ने आनंद योगी, राज सोलंकी, शुभम परिहार एवं अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें