Advertisement

खड़े टैंकर में भीषण आग, 7 झुलसे

भोपाल। बकानिया स्थित बीपीसीएल डिपो में फिलिंग पॉइंट पर खड़े टैंकर में फ्यूल रिफिलिंग करते समय जबरदस्त धमाका हो गया। धमाके से आग का एक बड़ा गोला बना जिसकी चपेट में आकर 7 लोग झुलस गए। इनमें से ज्यादातर आसपास खड़े टैंकरों के ड्राइवर और कंडक्टर हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीन कीहालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisement

हादसा हुआ जब एक टैंकर में रिफिलिंग हो रही थी। इसी दौरान टैंकर के एक हिस्से में धमाके के साथ आग की लपटें उठने लगीं। धमाके में टैंकर ड्राइवर और कंडक्टर सहित 7 झुलस गए। जबकि डिपो का एक कर्मचारी भी घायल हो गया।

हालांकि आग और ज्यादा फैलती, उससे पहले ही आग पर चंद मिनटों में काबू पा लिया गया। नहीं तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। जिस डिपो में हादसा हुआ, उसके सामने ही रोड की दूसरी तरफ एक निजी कंपनी का ऑइल डिपो भी मौजूद है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर हादसे की वजह जानने में जुटी हुई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें