Advertisement

खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई 35 से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

उज्जैन। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायतों के बीच कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को छापामार कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट और भोजनालयों से 35 से अधिक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने आठ अधिकारियों की दो टीमें बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पहली टीम में शामिल सहायक खाद्य नियंत्रक संतोष सिमोलिया, फूड इंस्पेक्टर अंकिता जोशी, नागेश दाहिमा और भूषण गुज्जर ने आरटीओ कार्यालय के पास रंगीला कैफे से घरेलू सिलेंडर सहित फ्रीगंज में रेलिस फ्रायड एग्ज से 9, महाकाल भोजनालय से 1, जैन कचोरी फ्रीगंज से 2, नवरतन फ्यूजन से 2, ऋषिनगर स्थित रेस्टोरेंट से 1 और फ्रीगंज के फाफड़ा शॉप से 8 सिलेंडर जब्त किए। इसी तरह दूसरी टीम में शामिल सहायक खाद्य नियंत्रक चंद्रशेखर बारोड़, फूड इंस्पेक्टर समद खान और रश्मि खामबेटे ने हरिफाटक क्षेत्र स्थित अन्नपूर्णा श्याम पवित्र भोजनालय सहित अन्य प्रतिष्ठानों से 7 सिलेंडर जब्त किए।

खाद्य विभाग की टीम ने संबंधित संचालकों को समझाइश दी कि वे व्यावसायिक कार्यों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग न करें। इसके स्थान पर इलेक्ट्रिक इंडक्शन, पीएनजी या डीजल भट्टी का उपयोग करें। यदि नियमों को तोड़ा जाता है तो इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी। आपको बता दें कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण देशभर में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाय ठप होने से दिक्कतें आ रही हैं, वहीं घरेलू सिलेंडर के लिए वेटिंग है।

Advertisement

Related Articles

Write a review