गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव

By AV NEWS

चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाएंगे

आजादी के बाद पहली बार उज्जैन में मुख्यमंत्री के हाथों ध्वजारोहण

राष्ट्रीय पर्व का शहरभर में उल्लास, अनेक आयोजन

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस इस मर्तबा खास हो गया है। दरअसल आजादी के बाद पहली बार ऐसा मौका आया है,जब उज्जैन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया है।

देश के आजाद होने और फिर 1950 में गणतंत्र की स्थापना से लेकर अब तक उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश के किसी भी मुख्यमंत्री ने उज्जैन में झंडा नहीं फहराया। इस बार गणतंत्र दिवस पर उज्जैन को यह सौभाग्य मिला है। इसके चलते गणतंत्र दिवस की विशेष तैयारियां की गई थी। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र प्रहरियों का सम्मान किया गया।

29 विभागों की झांकियां, 6 कार्यक्रम की प्रस्तुति

गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में दशहरा मैदान पर किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। संदेश का वाचन किया। हर्षफायर एवं मार्चपास्ट के बाद २९ से अधिक विभागों के द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। एक हजार बच्चों द्वारा पीटी का प्रदर्शन किया गया। एक संस्था द्वारा लाठी चालन कला का प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा पारितोषिक वितरण किया गया।

उज्जैन:प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए और उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में कई घोषणाएं की। प्रदेश की कई उपलब्धियों का भी जिक्र किया। सीएम ने कहा कि उज्जैन में प्रदेश की पहली मेडिसिटी बनाई जाएगी,मोटा अनाज उत्पादन करने वाले किसानों को मिलेगी 1 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। राज्य सरकार ने चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। यहां हर साल रामायण मेला भी आयोजित किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में इंदौर सहित अन्य शहरों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सफाई मित्रों की तारीफ की। वहीं गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश की जेल में बंद 161 कैदियों को रिहा करने की भी घोषणा की। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से राम राज्य की संकल्पना जीवंत हो गई है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है। यहां प्रतिवर्ष रामायण मेला आयोजित किया जाएगा। साथ ही मप्र सरकार सीएम तीर्थ दर्शन योजना के तहत हवाई और रेल मार्ग से अयोध्या की यात्रा कराएगी। इसके साथ ही ओरछा के श्री रामराजा मंदिर परिसर में श्री राम राजा लोक का निर्माण कर रही है। उज्जैन में मेडिसिटी बनाई जाएगी। जिसके निर्माण से सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधा मिलेगी। यह प्रदेश की पहली मेडिसिटी होगी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है। यहां प्रतिवर्ष रामायण मेला आयोजित किया जाएगा। साथ ही मप्र सरकार सीएम तीर्थ दर्शन योजना के तहत हवाई और रेल मार्ग से अयोध्या की यात्रा कराएगी। इसके साथ ही ओरछा के श्री रामराजा मंदिर परिसर में श्री राम राजा लोक का निर्माण कर रही है। उज्जैन में मेडिसिटी बनाई जाएगी। जिसके निर्माण से सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधा मिलेगी। यह प्रदेश की पहली मेडिसिटी होगी।

किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्री अन्न उत्पादन में क्रांति लाने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना लागू की गई है । श्री अन्न उत्पादन करने वाले किसानों को 10 रुपये प्रति किलो प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 1 हजार रुपये प्रति क्विंटल की धनराशि का भुगतान किया जाएगा।

मोटा अनाज उत्पादन करने वाले किसानों को मिलेगी 1 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि

सीएम के भाषण की अन्य बड़ी बातें

हमने मध्य प्रदेश के इतिहास की सर्वाधिक 17 हजार 586 मेगावाट बिजली की पूर्ति बिना किसी कटौती के की है।

पेपरलेस बिलिंग व्यवस्था लागू करने से 136 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष बचत की संभावना

5 शहरों को सोलर सिटी बनाने का लक्ष्य है

मप्र दाल उत्पादन में पहले, खाद्यान्न उत्पादन में दूसरे और तिलहन उत्पादन में तीसरे स्थान पर है।

उज्जैन में कपिला गौशाला के लिए योजना बनाई जाएगी।

मोबाईल पशु चिकित्सा यूनिट के माध्यम से 3 लाख 60 हजार पशु चिकित्सा उपलब्ध कराई गई है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के 50 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया।
यात्रा के दौरान 2 करोड़ से अधिक लोग शामिल हुए।

१.२९ करोड़ महिलाओं के खाते में जमा किए 1576 करोड़ रुपये

सीएम ने अपने भाषण में कहा कि पीएम के आह्वान पर 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण और युवा ऊर्जा पर केंद्रित मकर संक्रांति पर उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान 1 करोड़ 29 लाख महिलाओं के खाते में 1576 करोड़ की राशि और 56 लाख से अधिक हितग्राहियों के खाते में 341 करोड़ रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतरित की गई।

Share This Article