गरोठ हाईवे पर खड़े आयशर में घुसी कार, पूर्व सरपंच की मौत

उज्जैन। गरोठ हाईवे पर पानबिहार के पहले गुरुवार रात भीषण हादसा हो गया। इसमें ग्राम जयरामपुरा के पूर्व सरपंच की मौत हो गई। जयरामपुरा निवासी राकेश पिता जयराम परमार (45) गुरुवार रात को कार से उज्जैन से घर जा रहे थे। कार में वह अकेले थे। रास्ते में गरोठ हाइवे पर उनकी तेज स्पीड कार सड़क किनारे खड़े पंचर आयशर में घुस गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार चकनाचूर हो गई और अंदर बैठे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोग 112 की मदद से रात में ही उन्हें चरक अस्पताल लाया गया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंपा गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन में रहकर पढ़ाई करते हैं बच्चे
मृतक राकेश परमार के चार बच्चे हैं। वे उज्जैन में रहकर पढ़ाई करते हैं। बच्चों की सुविधा के लिए उन्होंने खंडेलवाल नगर में मकान भी ले लिया था और अक्सर यहां आकर रहते थे। गुरुवार को भी वे बच्चों के पास ही आए थे और यहां से घर लौट रहे थे।
हादसे में किसान की मौत
उज्जैन। गुरुवार रात को ससुराल जा रहे किसान की तराना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक का नाम भंवरसिंह पिता सिद्धूलाल जाधव (53) निवासी नानाखेड़ी रलायता, भैरवगढ़ है। गुरुवार शाम को भंवरसिंह मोपेड से अकेले ही ससुराल मक्सी के पास ग्राम गड़ौली जाने के लिए निकला था। रास्ते में शाम करीब 6.30 बजे तराना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में भंवरसिंह की मौत हो गई। पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर भंवरसिंह की शिनाख्त हुई और पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
View this post on Instagram
Advertisement










