Advertisement

गुजरात भाजपा में बढ़ा विवाद , नई कैबिनेट का टला शपथग्रहण

Advertisement

गुजरात में आज दोपहर दो बजे होने वाला नए मंत्रियों का शपथग्रहण कुछ घंटों के लिए टल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नए सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में करीब 90 फीसदी नए मंत्री होंगे, जिसकी वजह से शपथ ग्रहण को टाल दिया गया है। अब यह शाम 5 बजे हो सकता है। खबरों के मुताबिक, भूपेंद्र पटेल रूपाणी की पूरी कैबिनेट को बदलना चाहते हैं, जिसकी वजह से पार्टी में विवाद बढ़ गया है।

Advertisement

बता दें कि कयास लगाए जा रहे हैं कि भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में कई वरिष्ठ नेताओं की छुट्टी तय है। इनमें विजय रूपाणी के कार्यकाल में डिप्टी सीएम रहे नितिन पटेल का भी नाम था। इस बीच असंतुष्ट मंत्री हटाए जाने की आशंका के चलते पूर्व सीएम विजय रूपाणी के घर पर पहुंचे थे, जहां देर तक मीटिंग भी चलती रही।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता यमल व्यास ने कहा था कि आज दोपहर करीब दो बजे गांधीनगर में भूपेंद्र पटेल कैबिनेट में शामिल होने वाले नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि अभी तक नए मंत्रियों के नामों की घोषणा नहीं की गई है।  ऐसी अटकलें हैं कि पटेल अपने मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल करेंगे और कई पुराने नेताओं को युवा नेताओं के लिए जगह खाली करनी पड़ सकती है। ऐसे में नितिन पटले जैसे नाम पर सस्पेंस बरकरार है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें