Advertisement

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- हम 2023 से 2047 तक आजादी का अमृत काल मनाएंगे

अहमदाबाद में निकली डेढ़ किमी लंबी तिरंगा यात्रा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . अहमदाबाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। गृहमंत्री की उपस्थिति में आज अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा निकाली गई। करीब डेढ़ किमी लंबी यह यात्रा घाटलोडिया से शुरू हुई। इस मौके पर सीएम भूपेंद्र पटेल, गृहराज्य मंत्री हर्ष सांघवी समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे।

अपने संबोधन में गृहमंत्री ने कहा कि मैं आज की युवा पीढ़ी से कहना चाहता हूं कि आजादी पाने के लिए हमारा पूर्वजों ने अथक संघर्ष किया है, अपने प्राणों की आहुति दी है। युद्धभूमि में अनेक लोग तोपों के सामने खड़े हो गए थे। क्योंकि उनका जुनून ही आजादी हासिल करना था। हमारे पूर्वजों का बलिदान युवा पीढ़ी के लिए एक संस्कार है। आज हम देश के लिए मर नहीं सकते, लेकिन जी सकते हैं। 15 अगस्त 2023 से 2047 तक हम आजादी का अमृत काल मनाएंगे। इसके बाद अमित शाह गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित टीचर्स यूनिवर्सिर्टी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisement

फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन किया:

अमित शाह शुक्रवार शाम को भुज पहुंचे, जहां बीजेपी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गृहमंत्री ने आज कंडला में इफको के नए नैनो फर्टिलाइजर प्लांट का उद्घाटन किया।

Advertisement

बीएसएफ को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया

कच्छ के कोटेश्वर में बीएसएफ जवानों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, मैं देश की सभी सीमाओं पर गया हूं। मैं आपके दोस्तों से मिला हूं। देश के गृह मंत्री होने के नाते देश की सुरक्षा का सवाल है। आप सीमा पर तैनात हैं। इसीलिए हम चैन से सो पाते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें