गेहूं के खेत में छुपाई थी देशी शराब की पेटियां

दबिश देकर पुलिस ने 14 पेटी अवैध शराब जब्त की
Advertisement
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन बडऩगर के ग्राम जाफला स्थित खेत में छुपाई हजारों रुपये की अवैध शराब पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद जब्त की जबकि आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध शराब की तस्करी की सूचना प्राप्त हो रही थी। उक्त सूचना के संबंध में मुखबिर से तस्दीक कराने के बाद थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान जयसिंह हाड़ा का गेहूँ का खेत ग्राम जाफला पहुंचे जहां गेहूँ के खेत में शराब की कुल 14 पेटी देसी प्लेन शराब कीमती करीबन 48,000/- रुपये की जब्त हुई। अज्ञात आरोपी कि तलाश कि जा रही है।
Advertisement









