Advertisement

घर के पास PNG पाइपलाइन, तो कनेक्शन लेना ही होगा, कनेक्शन नहीं लिया तो LPG सप्लाई बंद होगी

ईरान जंग के देश के कई शहरों में LPG का संकट देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब कंपनियों के साथ सरकार इस संकट से बचने के लिए सख्त कदम उठा रही है। अब आपके घर के पास गैस पाइपलाइन आ गई है और आपने PNG कनेक्शन नहीं लिया है, तो अगले 3 महीने में इसका कनेक्शन लेना जरूरी होगा। अगर ऐसा नहीं होता तो आपके घर आने वाला LPG सिलेंडर बंद कर दिया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध और गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने ‘नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026’ लागू करने का फैसला किया है। अब पाइप वाली गैस का कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा। पहले नोटिस दिया जाएगा और इसके बाद भी वह ऐसा नहीं करता है तो उसका सिलेंडर बंद कर दिया जाएगा। सूचना मिलने के बाद भी अगर कोई कनेक्शन नहीं लेता, तो 90 दिन बाद उसकी LPG सप्लाई रूक जाएगी। सोसाइटियों को अपने निवासी को 3 दिन में पाइपलाइन की मंजूरी देनी होगी।

14 मार्च को ही सरकार ने PNG कनेक्शन को लेकर नियम जारी किए थे। घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन है, तो अब आपको अपना LPG सिलेंडर को सरेंडर करना होगा। PNG यूजर्स को न तो नया LPG कनेक्शन मिलेगा और न ही पुराना सिलेंडर रिफिल होगा। इससे पहले LPG सिलेंडर की सप्लाई को लेकर 4 बार नए नियम जारी हो चुके है।

Advertisement

Related Articles

Write a review