Advertisement

घर के बाहर खेल रहे आठ साल के मासूम को कुचला… दर्दनाक मौत

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। शहर के लसूडिय़ा थाना क्षेत्र स्थित निरंजनपुर बस्ती में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक बेलगाम निजी टैंकर ने घर के बाहर खेल रहे 8 साल के मासूम बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का पहिया मासूम के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

Advertisement

मृतक की पहचान 8 साल के कार्तिक के रूप में हुई है। उसके पिता बनवारी भांड मूल रूप से राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले हैं और करीब एक साल पहले ही काम की तलाश में सपरिवार इंदौर आए थे। कार्तिक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना सुबह करीब 7 बजे की है, जब बच्चा अपने घर के बाहर खड़ा था।

परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में निजी टैंकरों का आतंक बना रहता है, जिससे हर समय हादसे का खतरा रहता है। आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई करने के बजाय पीडि़त परिवार को ही डांट दिया। फिलहाल लसूडिय़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है और फरार टैंकर व ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें