Advertisement

घर में मिली सड़ी हुई लाश , पांच दिनों से कमरे पर लगा था ताला

राखी के बाद घर नहीं पहुंचा था युवक, भाई तलाशते हुए पहुंचा कमरे पर, हत्या की आशंका

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

छोटी मायापुरी में सड़ी हुई लाश मिली, पांच दिनों से कमरे पर लगा था ताला

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में छोटी मायापुरी स्थित एक घर में सोमवार शाम 7 बजे 54 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिली। उसकी मौत करीब चार -पांच दिन पहले होना संभावित है, क्योंकि शव सड़ चुका है। पुलिस ने रात 10  बजे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवाया। सुबह पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस को हत्या की आशंका है। मामले में जांच कर रही है।

Advertisement

एसआई राजाराम चौहान ने बताया रात 7:30 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। छोटीमायापुरी के रहने वाले जितेंद्र पिता लालाराम रायकवार का शव बंद कमरे में फर्श पर पड़ा मिला है। पुलिस ने शव बरामद कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

मृतक के छोटे भाई महेंद्र ने बताया कि जितेंद्र दारू गोडाउन के समीप मेहंदी के कारखाने पर काम करता था। वह ३० अगस्त की रात 9:30 बजे घर से निकला था।इसके बाद से ही लापता था उसका फोन भी नहीं लग रहा था। तीन चार दिन तक जब वह संपर्क में नहीं आया तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। छोटा भाई महेंद्र सोमवार को उसे ढूंढते हुए छोटी मायापुरी स्थित प्लॉट पर बने कमरे पर पहुंचा।

Advertisement

यहां उसने देखा कि बाहर से ताला लगा हुआ है। आसपास के लोगों ने बताया कि मकान से बदबू आ रही है। ताले की दूसरी चाबी महेंद्र के पास थी, जिससे उसने ताला खोला। अंदर देखा तो जितेंद्र मृत पड़ा मिला। उसका पूरा शरीर सड़ चुका था और कीड़े पड़ गए थे। घर का सामान बिखरा हुआ था अलमारी भी खुली मिली जिसमें रखे कपड़े बिखरे पड़े थे। महेंद्र ने पुलिस और परिजन को सूचना दी। रात करीब 8:30 बजे पुलिस पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

कई बार घर नहीं आता, प्लॉट पर रूक जाता था

मृतक जितेंद्र दारू गोदाम के समीप स्थित मेहंदी कारखाने पर काम करता था। वह रात को लेट होने पर छोटी मायापुरी में अपने प्लॉट पर बने कमरे पर रूक जाता था। महेंद्र ने बताया कि उनके दो मकान हैं आगर रोड़ स्थित पुराना मकान है जहां पूरा परिवार एक साथ रहता है। इसके अलावा छोटी मायापुरी में प्लॉट पर एक कमरा बना हुआ है रात के समय काम पर लेट होने पर जितेंद्र अक्सर इसी कमरे पर रूक जाता था लेकिन सुबह या फिर शाम को घर पहुंच जाता था। इस बार पांच दिन से घर नहींं आया था।

दो-तीन दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को महेंद्र छोटी मायापुरी स्थित मकान पर देखने गया तो उसका शव मिला। महेंद्र के अनुसार कमरे पर बाहर से ताला लगा था। ताले की दो चाबी थी जिसमें से एक चाबी महेंद्र के पास थी जिससे उसने ताला खोला। जबकि मृतक जितेंद्र के पास वाली चाबी नहीं मिली। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

Related Articles