Advertisement

चंद्रयान-3 मिशन का नया वीडियो सामने आया

देखें कैसे लैंडर से चांद की सतह पर उतरा रोवर प्रज्ञान

Advertisement

चंद्रयान 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने विक्रम लैंडर से नीचे उतरने और चंद्रमा की सतह पर चलने वाले प्रज्ञान रोवर का बहुप्रतीक्षित वीडियो जारी किया है।

छह पहियों और 26 किलो वाले प्रज्ञान रोवर का वीडियो इसरो ने शुक्रवार को शेयर किया। इसने गुरुवार को चंद्रमा की सतह पर घूमना शुरू किया है। चंद्रयान-3 के लैंडर की लैंडिंग के करीब 14 घंटे बाद गुरुवार सुबह ISRO ने रोवर के बाहर आने की पुष्टि की।

Advertisement

चांद की सतह पर आते ही रोवर ने सबसे पहले अपने सोलर पैनल खोले। ये 1 सेमी/सेकेंड की गति से चलता है और अपने आस-पास की चीजों को स्कैन करने के लिए नेविगेशन कैमरों का इस्तेमाल कर रहा है। रोवर 12 दिनों में करीब आधा किमी का सफर तय करेगा।

प्रज्ञान रोवर के पीछे के दो पहियों पर भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ और इसरो लोगो के इंडेंट हैं। जैसे ही रोवर चंद्रमा पर उतरा तो उसके पहियों ने चांद की मिट्टी पर इन प्रतीकों की छाप छोड़ी। इसमें दो पेलोड लगे हैं जो पानी और अन्य कीमती धातुओं की खोज में मदद करेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें