Advertisement

छह वाहन आपस में टकराए,एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

छह वाहन आपस में टकराए,एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Advertisement

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में मंगलवार सुबह भयानक हादसा हो गया। यहां त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया, हाईवे पर दो बस, दो लॉरी और दो कारें आपस में टकरा गईं, जिससे यह भीषण हादसा हो गया।अधिकारियों का कहना है कि मृतक एक ही परिवार के हैं।

Advertisement

हालांकि, अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक एक ही कार में सवार थे, जिन्हें वेप्पूर फायरमैन टीम द्वारा कार से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उधर, पुलिस ने बताया, कार से बरामद आरसी से पता चला है कि यह परिवार चेन्नई के नंगनल्लूर का रहने वाला था। हालांकि, उनकी पहचान किया जाना बाकी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें