Advertisement

जनरल कोच में चढ़ रहे यात्री की जेब से मोबाइल चुराया

उज्जैन। ट्रेनों में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बदमाश लगातार यात्रियों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला कालापीपल स्टेशन का है। अर्जुन पिता दिनेश मीणा (३२) निवासी ग्राम देवराखेड़ी (शुजालपुर) गुरुवार को भोपाल-दाहोद ट्रेन के जनरल कोच में चढ़ रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात बदमाश ने उसके लोवर की जेब में रखा २० हजार रुपए कीमत का मोबाइल चुरा लिया। अर्जुन को जब पता चला तब तक ट्रेन रवाना हो चुकी थी। शाम करीब ५ बजे उज्जैन पहुंचने पर उसने जीआरपी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review