जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लश्कर के 5 आतंकी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के एनकाउंटर में शुक्रवार को 5 आतंकी मारे गए। पांचों आतंकी लश्कर ए तैयबा (LeT) से जुड़े द रेजिस्टेंस फोर्स (TRF) के बताए जा रहे हैं।
Advertisement
16 नवंबर की शाम कुलगाम के सामनू इलाके में सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, इसी दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया।
इस ऑपरेशन में सेना की 34वीं राष्ट्रीय राइफल्स, 9 पैरा (एलीट स्पेशल फोर्स यूनिट), CRPF और राज्य पुलिस शामिल थी। यह एनकाउंटर करीब 19 घंटे तक चला।
Advertisement
कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- गुरुवार शाम साढ़े 4 बजे से जारी एनकाउंटर खत्म हो गया है। 5 आतंकी मारे गए हैं। एरिया सैनेटाइज किया जा रहा है।
Advertisement









