Advertisement

जहरीली शराब लेकर खड़ा था ‘खली’, घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

10 लीटर अवैध जहरीली शराब जब्त, आदतन बदमाश है आरोपी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। जहरीली शराब लेकर किसी का इंतजार कर रहे तस्कर को बडऩगर पुलिस ने धरदबोचा है। उसके पास से 10 लीटर अवैध जहरीली शराब जब्त की गई है। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है।

बडऩगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि उज्जैन-बडनगर फोरलेन पर रसूलाबाद ब्रिज से पहले मौलाना में एक व्यक्ति प्लास्टिक की कैन में शराब लेकर खड़ा है और किसी का इंतजार कर रहा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा।

Advertisement

पूछताछ में उसने अपना नाम अक्षय उर्फ खली पिता विक्रम पाटीदार (29) निवासी मौलाना बताया। प्लास्टिक की केन को चैक करने पर हाथ भट्टी की बनी 10 लीटर जहरीली शराब मिली जिसकी कीमत करीब एक हजार रुपए है। इसके बाद शराब जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

आदतन अपराधी है आरोपी
टीआई पाटीदार ने बताया कि आरोपी अक्षय पाटीदार आपराधिक प्रवृत्ति का है। जांच में पता चला कि उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट का प्रकरण दर्ज है।

Advertisement

गश्त के दौरान गिरफ्त में आया जिलाबदर बदमाश

उज्जैन। मुखबिर की सूचना पर रात्रि गश्त के दौरान पंवासा पुलिस ने पांड्याखेड़ी क्षेत्र में घूम रहे जिलाबदर बदमाश को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि जिलाबदर बदमाश राहुल पिता नारायण सिंह पंवार पांड्याखेड़ी कॉलोनी में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस पांड्याखेड़ी कॉलोनी पहुंची तो हनुमान मंदिर के सामने वाली गली में मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का संदिग्ध घूमता हुआ दिखाई दिया जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी कर पुलिसकर्मियों ने उसे धरदबोचा। जांच में पता चला कि वह जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

Related Articles

Write a review