Advertisement

जीरो वेस्ट-जीरो प्रदूषण थीम पर होगा सिंहस्थ, बड़े स्तर पर होगा पौधारोपण

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। सनातन का यह महापर्व इस बार जीरो वेस्ट-जीरो प्रदूषण थीम पर आधारित होगा। जिसके तहत सिंहस्थ को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

दरअसल, वर्ष 2028 में आयोजित होने जा रहे विश्व के सबसे बड़े आयोजन में से एक सिंहस्थ में देश ही विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे। एक अनुमान के मुताबिक इस महापर्व के दौरान 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसी के मुताबिक व्यापक तौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर सहित सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसके अलावा अन्य तैयारियां भी तेजी से की जा रही हैं ताकि किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। सीएम डॉ. मोहन यादव खुद हर चीज की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

अपर मुख्य सचिव ने की थी समीक्षा

Advertisement

पिछले दिनों अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने प्रशासनिक संकुल भवन में बैठक लेकर समीक्षा की थी। उन्होंने सिंहस्थ क्षेत्र में पार्किंग स्थलों के समीप सार्वजनिक शौचालयों की समुचित व्यवस्था करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। इसमें शहरी एवं ग्रामीण स्व-सहायता समूहों, अर्बन क्लैप और निजी क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन जैसे तकनीकी कर्मियों को भी पूर्व प्रशिक्षण दिया जाए ताकि आयेाजन के दौरान सेवाएं निर्बाध रूप से मिल सकें। इसके अलावा अन्य निर्देश भी दिए।

Advertisement

Related Articles

Write a review