Advertisement

जुलाई तक चलेगी मुंबई सेंट्रल-भिवानी ट्रेन

उज्जैन। यात्रियों की सुविधा एवं लगातार मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर चलने वाली मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल के फेरों को फिर से बढ़ाया गया है। अब यह जुलाई तक चलेगी। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल-भिवानी स्पेशल जिसका अंतिम फेरा 27 मार्च तक निर्धारित है,

Advertisement

31 जुलाई तक मुंबई सेंट्रल से हर मंगलवार एवं शुक्रवार को तथा ट्रेन संख्या 09002 भिवानी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल जिसका अंतिम फेरा 28 मार्च निर्धारित है, वह 1 अगस्त तक भिवानी से हर बुधवार एवं शनिवार को चलेगी। ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव और संरचना के समय के बारे में जानकारी के लिए यात्री www.enquiry. indianrail.gov.in वेबसाइट और रेलवन ऐप के माध्यम से भी जानकारी ले सकते हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें