Advertisement

टावर चौक से लापता हुए बच्चे मिले

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:माधव नगर थाना क्षेत्र स्थित फ्रीगंज के टॉवर चौक से रविवार दोपहर दो बच्चे लापता हो गए। माता-पिता देर शाम तक बच्चों को तलाशते रहे लेकिन वे नहीं मिले। सूचना मिलनेे पर पुलिस ने बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर सोशल मीडिया पर बच्चों की तलाश के लिए सूचना प्रेषित की ।पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से दोनों बच्चों को ढूंढ निकाला है। दोनों बच्चे महाकाल भक्त निवास के समीप मिले हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

टीआइ योगेंद्र यादव ने बताया कि चिमनगंज थाने के समीप झुग्गी बस्ती में रहने वाले हटेसिंह और आरती बाई फ्रीगंज में गुब्बारे बेचने का काम करते हैं। दोनों के दो बच्चे साकी उम्र 7 साल और बलवीरनी उम्र 9 साल रविवार दोपहर टावर चौक पर गुब्बारे बेच रहे थे। उसी दौरान उनके पिता हटेसिंह ने किसी बात पर बच्चों को डांट दिया था। जिससे बच्चे नाराज हो गए और दोनों वहां से पैदल ही निकल गए।

Advertisement

सोमवार को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस को दोनों बच्चे महाकाल भक्त निवास के आसपास होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों बच्चे वहां मिल गए थे। दोनों बच्चे सुरक्षित मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

Advertisement

Related Articles

Write a review