डंपर की टक्कर से युवक की मौत

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:डंपर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है। राघवी पुलिस के अनुसार नागदा निवासी अर्जुन पिता बनेसिंह बुधवार को पत्नी पूजा को उसके मायके घोंसला छोडऩे आया था।
Advertisement
रात को अर्जुन वापस लौट रहा था तभी खेड़ाखजूरिया के पास डंपर एमपी ३८ एच ०१२० ने मोटर साइकल को टक्कर मार दी। इसमें अर्जुन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Advertisement









