Advertisement

डांस करते-करते महिला की हुई मौत,Video वायरल

डांस करते-करते महिला की हुई मौत,वीडियो वायरल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला की शादी के कार्यक्रम के दौरान डांस करते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। महिला डांस फ्लोर पर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान डांस कर रही महिला अचानक गिर पड़ी और उसकी मौत हो गयी. महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Advertisement

घटना बुधवार रात सिवनी के बखरी गांव में हुई। वीडियो में 4-5 महिलाएं फर्श पर डांस करती नजर आ रही हैं। इसी दौरान एक 60 वर्षीय महिला जमीन पर गिर पड़ी। मेहमानों ने तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने महिला के परिजनों को बताया कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।

Advertisement

Related Articles

Write a review