Advertisement

डायमण्ड कम्पनी पर 50 हजार का जुर्माना

आयुक्त ने भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की समीक्षा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने शुक्रवार सुबह शहर की सफाई व्यवस्था एवं स्वच्छता अमले के कार्यो की समीक्षा हेतु विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कर्मचारियों की उपस्थिति चेक करते हुए उनके कार्यो पर चर्चा की।

गया कोठा, सिद्धवट, के.डी. पैलेस और आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था की वास्तविकता का निरीक्षण करते हुए निगम आयुक्त ने पदस्थ कर्मचारियों से उनके कार्य क्षेत्र, कार्य का समय और किये जाने वाले कार्यों की जानकारी प्राप्त की। संबंधित मेट, दरोगा और निरीक्षक से भी स्थल पर कार्यों की वास्तविकता की जानकारी चाही। सिद्धवट क्षेत्र में निगम आयुक्त ने डायमण्ड कंपनी के कर्मचारियों को बुलाया तो पाया कि वे बिना यूनिफार्म के कार्य पर उपस्थित हैं।

Advertisement

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संबंधित डायमण्ड कम्पनी से 50 हजार का जुर्माना वसूलें और भविष्य के लिये सचेत करें कि यदि कोई कर्मचारी बिना यूनिफार्म के पाया गया तो और सख्त कार्यवाही की जाएगी। वार्ड क्रमांक 1 से संबंधित सफाई कर्मियों का उपस्थिति रजिस्टर मंगाकर आयुक्त ने चेक किया और कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन किया। पाया गया कि आज की दिनांक में 29 में से 4 कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज है। जब कि इन कर्मचारियों की इससे पूर्व उपस्थिति दर्ज की गई है। आयुक्त ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि नियमित रूप से उपस्थिति का भैतिक सत्यापन करें और मुझे जानकारी दें।

रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराएं

Advertisement

निगम आयुक्त ने देखा की उपस्थिति रजिस्टर पर उपस्थिति के लिये टीक अंकित किया जाता है। यह ठीक नहीं है। संबंधित कर्मचारी से स्वयं हस्ताक्षर कराएं जो हस्ताक्षर नहीं कर सकते हों उनसे अंगूठा लगवाएं।

नागरिकों द्वारा प्रशंसा

सिद्धवट क्षेत्र में समीक्षा के दौरान नागरिकों ने निगम आयुक्त से संपर्क किया और सफाई कार्य की प्रशंसा की। इसी तारतम्य में पं. योगेन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि निगम का सफाई अमला नियमित रूप से बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। हम देखते हैं कि दिन के साथ ही रात में भी सफाई कार्य किया जाता है और सम्पूर्ण क्षेत्र की सफाई के बाद ही कर्मचारी यहां से जाते है।

Related Articles

Write a review