Advertisement

डॉक्टर और महिला मरीज के बीच क्लीनिक पर हाथापाई, दोनों पक्षों ने की शिकायत

मरीज का आरोप चेहरा बिगाड़ दिया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर के पॉश इलाके शहीद पार्क के पास सोमवार शाम एक चर्म रोग विशेषज्ञ (डर्मेटोलॉजिस्ट) के क्लीनिक पर जमकर हंगामा हुआ। उपचार से संतुष्ट न होने की बात को लेकर डॉक्टर और एक महिला मरीज के बीच विवाद इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई तक आ पहुंची।

शाम करीब 6 बजे हुए इस घटनाक्रम के बाद क्लीनिक के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामला अब माधवनगर थाने पहुंच गया है, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement

महिला मरीज सुष्मिता पंवार का आरोप है कि वह पिछले कुछ समय से डॉ. उज्ज्वल सिंह से अपने चेहरे का उपचार करा रही थीं। महिला के अनुसार, डॉक्टर द्वारा दी गई दवा के इस्तेमाल से उनका चेहरा सुधरने के बजाय और ज्यादा बिगड़ गया। जब वे इसकी शिकायत करने क्लीनिक पहुंचीं, तो डॉक्टर दंपती ने उनके साथ बदसलूकी की, मारपीट की और उनका मोबाइल भी छीन लिया।

डॉक्टर का पक्ष-महिला लगा रही झूठे आरोप

Advertisement

वहीं, दूसरी ओर डॉ. उज्ज्वल सिंह और उनकी पत्नी (जो स्वयं भी डॉक्टर हैं) ने महिला के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। डॉक्टर दंपती ने माधवनगर थाने में सुष्मिता पंवार के खिलाफ मारपीट और क्लिनिक में हंगामा करने की शिकायत दर्ज कराई है। डॉ. उज्ज्वल सिंह ने पुलिस को बताया कि महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं और उन्होंने केवल अपना बचाव किया था। माधवनगर टीआई राकेश भारतीय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए हैं। पुलिस क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और वहां मौजूद स्टाफ के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Related Articles

Write a review