Advertisement

ड्राइविंग के दौरान मोबाइल चलाया तो बनेगा चालान

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय : स्कूल बसों में सीसीटीवी और जीपीएस अनिवार्य

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वालों के खिलाफ अब जिला प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है। गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने दो-टूक निर्देश दिए कि मोबाइल के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार और बसों के प्रवेश पर चर्चा
कलेक्टर ने जिले के ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) को चिन्हांकित कर वहां रंबल स्ट्रिप, केट आई, संकेतक और स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए। बैठक में शहर के यातायात दबाव को कम करने के लिए इंटरसिटी बड़ी बसों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर भी गंभीरता से चर्चा की गई।

Advertisement

स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि
बच्चों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर ने स्कूल संचालकों और आरटीओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्कूल वाहनों में सीसीटीवी कैमरा और जीपीएस सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा। आरटीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल वाहनों के फिटनेस का नियमित सत्यापन करें। दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवारा पशुओं के सींगों पर भी रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे।

19 प्रकरणों में दी 32 लाख की राहत राशि

Advertisement

जिले में दुर्घटना के 19 प्रकरणों के तहत 32 लाख रुपये की राहत राशि स्वीकृत की गई है। वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में (1 जनवरी से 15 फरवरी तक) दुर्घटनाओं के मामलों में 43 प्रकरणों की कमी दर्ज की गई है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस और आरटीओ की कार्रवाई के आंकड़े भी साझा किए गए। वर्ष 2025 में हेलमेट न लगाने पर 13,892 और सीट बेल्ट न लगाने पर 3,240 चालान
बनाए गए।

Related Articles

Write a review