Advertisement

तीसरे दिन भी शहर में जल प्रदाय व्यवस्था प्रभावित

उज्जैन। शनिवार दोपहर अंबोदिया से एक किमी पहले 800 मिमी व्यास की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके कारण रविवार से ही शहर में जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित हुई है। मंगलवार को तीसरे दिन भी कई क्षेत्रों में कम प्रेशर से नल आए तो कई क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचा।

Advertisement

पीएचई के अनुसार गंभीर डेम पर क्षतिग्रस्त 800 पंपिंग मेन पाइप लाइन का सुधार कार्य के बाद सोमवार शाम को इन्टेक के पंप चालू किए गए थे। दक्षिण क्षेत्र की देवास गेट, सुभाष नगर, दशहरा मैदान और नागझिरी टंकी पूर्ण क्षमता से नहीं भर पाई है। मंगलवार को सुबह फ्रीगंज के कई क्षेत्र में अत्यंत कम दबाव से जल प्रदाय हुआ।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें