Advertisement

त्योहारों में ट्रेनों की सुविधा, स्पेशल किराया देना होगा, उज्जैन के यात्रियों को भी मिलेगा लाभ

अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन को संचालित करने का निर्णय लिया है। इसमें यात्रियों को स्पेशल किराया भुगतान करना होगा।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09423 अहमदाबाद-पटना स्पेशल 13, 20 एवं 27 नंवबर सोमवार को अहमदाबाद से 21.05 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (02.45/02.55 मंगलवार), नागदा (03.40/03.45) एवं उज्जैन (05.20/05.25) होते हुए बुधवार को 03.45 बजे पटना पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09424 पटना अहमदाबाद स्पेशल 15, 22 एवं 29 नवंबर बुधवार को पटना से 06.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन (04.00/04.05, गुरुवार), नागदा (05.08/05.10) एवं रतलाम (06.05/06.15) होते हुए गुरुवार को 12.20 बजे अहमदबाद स्टेशन पहुंचेगी।

Advertisement

यह है दोनों दिशाओं में ठहराव

इस ट्रेन का दोनों दिशाओ में आनंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे । इस ट्रेन में 13 कोच रहेंगे। जिसके एक ओर की यात्रा में लगभग लगभग 1000 से अधिक यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

Advertisement

बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन

इसी प्रकार रेलवे ने त्योहारों को ध्यान में रखकर बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का फैसला किया है। यह ट्रेन रतलाम मंडल से होकर 04711/04712 बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी सं. 04711 बीकानेर बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल, 15 नवंबर से 27 दिसम्बर तक बीकानेर से प्रति बुधवार को 13.25 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा (03.50/03.52, गुरुवार) एवं रतलाम (04.55/05.05) होते हुए गुरुवार को 15.50 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04712 बान्द्रा टर्मिनस बीकानेर स्पेशल, 16 से 28 दिसम्बर तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रति गुरुवार को 18.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (05.45/05.55, शुक्रवार) एवं नागदा (06.45/06.47) होते हुए शनिवार को 00.05 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।

इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही इस ट्रेन में कुल 18 कोच रहेंगे जिसके एक ओर की यात्रा में लगभग लगभग 1500 से अधिक यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें