Advertisement

दर्दनाक हादसा : कार-ट्रक की टक्कर 9 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। गोवा-मुंबई हाईवे पर रायगढ़ के रेपोली में एक कार और ट्रक के बीच भयंकर टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 4:45 बजे यह हादसा हुआ है। हादसे में मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आगे की कार्रवाई में जुटी हई है।ये सभी अपने रिश्तेदार के निधन पर शोक सभा में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

Advertisement

रायगढ़ के रेपोली क्षेत्र में गोवा-मुंबई राजमार्ग हुए हादसे की तस्वीरें की खौफनाक है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए हैं। कार का आधे से ज्यादा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है।, जबकि ट्रक का भी आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। अभी तक मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है।

हालांकि रायगढ़ पुलिस ने हादसे में 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि हादसे में 5 पुरुष, 3 महिला और एक बच्ची समेत 9 लोगों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा दुर्घटना में एक छोटा लड़का घायल है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisement

बस पलटने से 13 लोगों की मौत

गोवा-मुंबई हाईवे पर कणकवली के पास एक प्राइवेट बस पटल गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान 9 अन्य लोगों की मौत हो गई। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। बस में 36 लोग सवार थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हुआ है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें