Advertisement

दर्शना ने 11 मिनट में रचा विश्व कीर्तिमान बादाम की कतरन पर उकेरे भगवान श्रीनाथ

सांसों पर नियंत्रण और धैर्य जरूरी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। कला के क्षेत्र में छोटी सी सतह पर बड़ी रचनात्मकता दिखाने का अद्भुत उदाहरण शहर की बेटी ने पेश किया है। उज्जैन की दर्शना मित्तल ने मात्र 11 मिनट 20 सेकंड के अंदर 2.5 सेंटीमीटर के आधे कटे हुए बादाम पर भगवान श्रीनाथजी की अत्यंत सूक्ष्म एवं मनमोहक पेंटिंग बनाकर नया विश्व कीर्तिमान बनाया है।

इतनी छोटी सतह पर और बादाम जैसे आधार पर, इतने कम समय में भगवान के स्वरूप को बारीकी से उकेरना असाधारण उपलब्धि मानी जा रही है। दर्शना ने अपनी इस कला के लिए इंटरनेशनल रिकॉर्ड और वल्र्ड रिकॉर्ड दोनों के लिए आवेदन किया था जिसकी आधिकारिक पुष्टि उन्हें ईमेल से मिली। इस सफलता पर दर्शना का कहना है कि यह रिकॉर्ड उनके लिए केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि भगवान श्रीनाथजी के प्रति उनकी गहरी आस्था और सालों की मेहनत का प्रतिफल है।

Advertisement

दर्शना बताती हैं कि इतनी सूक्ष्म पेंटिंग बनाने के लिए सांसों पर नियंत्रण, अत्यधिक धैर्य और अंगुलियों की सूक्ष्म तकनीक का होना जरूरी है। जरा सी चूक पूरी कलाकृति को खराब कर सकती थी लेकिन एकाग्रता के दम पर उन्होंने इस कठिन काम को विश्व रिकॉर्ड में बदल दिया। वर्तमान में वह बैचलर ऑफ फाइन आर्ट की सेकंड ईयर में अध्ययनरत हैं। बचपन से ही पेंटिंग का शौक है लेकिन शादी के बाद अन्य व्यस्तताओं के चलते उन्हें यह छोडऩा पड़ा लेकिन अब पिछले दो सालों से उन्होंने इसे फिर से शुरू किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें