Advertisement

दिग्गज एक्टर Vikram Gokhale का निधन

अभिनेता विक्रम गोखले, जो पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे, का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

Advertisement

एएनआई के एक ट्वीट में लिखा था, “महाराष्ट्र | दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे में निधन।” उन्हें आखिरी बार शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ निकम्मा में देखा गया था। यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में आई थी।

विक्रम गोखले संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या के पिता के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वो भूल भुलैया’, ‘दिल से’, ‘अग्निपथ’ दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’, ‘और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा थे।

Advertisement

विक्रम गोखले दर्जनों टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं। दूरदर्शन पर 1989 से लेकर 1991 के बीच आने वाले फेमस शो ‘उड़ान’ का वो हिस्सा थे। इसके अलावा वो अकबर बीरबल जैसे शोज का भी हिस्सा रह चुके हैं।

विक्रम गोखले ने अपने बॉलीवुड में अपने सिने करियर की शुरुआत 1971 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना से की थी। फिल्म सेट के अलावा रियल लाइफ में भी दोनों एक्टर अच्छी बाॅन्डिंग शेयर करते थे। जहां विक्रम गोखले के बुरे समय में अमिताभ उनका सहारा बने थे वहीं विक्रम ने भी ये इंटरव्यू में बताया था कि लोगों ने अमिताभ बच्चन की सफलता देखी लेकिन मैंने उनका स्ट्रगल देखा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें