Advertisement

दिल्ली:कोर्ट में गैंगवॉर, गैंगस्टर समेत 3 की मौत

वकील बनकर आए थे हमलावर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

दिल्ली के रोहिणी जिले के रोहिणी कोर्ट में एक बार फिर गैंगवार की वारदात को अंजाम दिया गया। शुक्रवार दोपहर कुख्यात बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इस पेशी के दौरान वकील की ड्रेस पहने हुए दो लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में स्पेशल सेल की तरफ से भी गोलियां चलाई गईं, जिसमें दोनों हमलावरों की मौत हो गई। इस तरह वारदात में गैंगस्टर गोगी समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई।

Advertisement

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र को वर्ष 2020 में गिरफ्तार किया था। काउंटर  इंटेलिजेंस टीम ने उसे गुरुग्राम से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय उस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था।

वह हत्या, अपहरण, पुलिस पर हमला आदि वारदातों में शामिल रहा था। गिरफ्तारी के बाद से उसे जेल में रखा गया था। शुक्रवार को तीसरी बटालियन की पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम उसे रोहिणी अदालत में पेश करने के लिए लाई थी। इसी दौरान वहां पर वकील की ड्रेस पहने हुए दो शख्स आए और उन्होंने गोगी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

Advertisement

उसे बचाने के लिए काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने भी हमलावरों पर गोली चलाई जिसमें दोनों हमलावरों की मौत हो गई। रोहिणी कोर्ट में इन दोनों हमलावरों ने वकील की ड्रेस पहन कर प्रवेश किया था ताकि उन्हें कोई ना रोके। इस घटना में मारे गए दोनों बदमाशों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।

घटना में घायल हुए जितेंद्र उर्फ गोगी की मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली पुलिस का कहना है इस पूरी घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है। पूरे मामले को लेकर छानबीन चल रही है। उल्लेखनीय है कि मारे गए जितेंद्र गोगी और अलीपुर के ताजपुरिया निवासी सुनील उर्फ टिल्लू के बीच करीब एक दशक से गैंगवार चल रही है।

इस गैंगवार में अब तक 20 से ज्यादा हत्याओं को अंजाम दिया जा चुका है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि इस हत्या के पीछे सुनील उर्फ टिल्लू शामिल हो सकता है। हालांकि इसकी जानकारी जुटाने के लिए अभी पुलिस टीम छानबीन में जुटी हुई है।

Related Articles

Write a review