Advertisement

 दुकान बंद कर घर लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत

सिर के उपर से ट्रक का पहिया गुजरने के कारण मौके पर ही युवक की मौत हो गई

Advertisement

उज्जैन। आजमपुरा थाना भैरवगढ़ निवासी युवक बीती रात अपनी हार्डवेयर की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था उसी दौरान रामगढ़ फंटा मोड़ पर अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

दुर्घटना में घायल युवक की मृत्यु हो गई। जितेन्द्र पिता रतनसिंह 32 वर्ष निवासी आजमपुरा भेरूगढ़ क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकान संचालित करता था।

Advertisement

उसके भाई कमल सिंह ने बताया कि रात करीब 8 बजे जितेन्द्र दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था तभी रामगढ़ फंटा मोड़ पर अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

गंभीर घायल जितेन्द्र को लोगों ने अस्पताल भिजवाया जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जितेन्द्र की तीन लड़कियां हैं। पुलिस ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें