Advertisement

देवास-उज्जैन फोरलेन के एक टोल से दो तरह का टैक्स

काम अभी पूरा हुआ नहीं और वसूली प्रारंभ, रोड पर साइन बोर्ड भी नहीं लगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

देवास-उज्जैन फोरलेन के एक टोल से दो तरह का टैक्स

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:716 करोड़ की लागत से बन रहे देवास-उज्जैन फोरलेन का 85 फीसदी काम पूरा हुआ है। इस पर वाहन चलने लगे है और इस पर टोल टैक्स की वसूली होने लगी है। टैक्स यह वैध है या अवैध या इसे प्रायोगिक तौर पर प्रारंभ किया गया है। यह बताने को कोई तैयार नही है,लेकिन एक ही टोल से आते-जाते वक्त अलग-अलग दर से टैक्स की वसूली हो रही है।

Advertisement

कोई देखने और जवाब देने वाला नहीं है। देवास से उज्जैन तक के फोरलेन का 85 फीसदी का काम पूरा हो गया। फोरलेन में आने वाले भी ब्रिजों का निर्माण पूरा हो गया है। रेलवे ओवर ब्रिज का काम अधूरा है। इसके तीन महीने पूर्ण होने की संभावना है। इस बीच फोरलेन पर आवागमन के लिए शुरू हो गया है।

उज्जैन से देवास के बीच दो टोल प्लाजा से टोल की वसूली होने लगी है। दोनों टोल पर फास्टैग स्टिकर से लैस सभी गाडिय़ां का दनादन टोल कट रहा है। यह अवैध है या अवैध यह कोई बताने वाला नहीं है। फोरलेन से गुजरने वालों को भी इसकी जानकारी नहीं है। दरअसल देवास-उज्जैन फोरलेन पर टोल को लेकर कोई अधिसूचना देखने-पढऩे में नहीं आई है और ना ही नेशनल हाइवे द्वारा इसकी कोई अधिकारिक सूचना सार्वजनिक की गई है।

Advertisement

जाते समय 65 रुपए वापसी में 35 रु. टोल

उज्जैन के अनिल कासलीवाल अपनी कार एमपी-09-डब्ल्यूई-4426 से देवास गए थे। इस दौर फोरलेन पर नरवर के पास स्थित टोल पर फास्टैग से 65 रु.टोल कट गया। वापसी में इसी टोल पर फास्टैग से 35  रु.टोल कटा। कासलीवाल बताया कि भौंरसा टोल पर जाते-आते दोनों समय 72072 रु.टोल कटा था। नरवर टोल पर अलग-अलग टोल कटना समझ से परे है।

प्रोजेक्ट ऑफिसर न ऑफिस में उपलब्ध ना ही फोन पर चर्चा

नेशनल हाइवे द्वारा देवास के शिप्रा से उज्जैन होते हुए व्हाया बदनावर तक 98 किमी लंबा फोरलेन का दो चरणों में निर्माण किया जा रहा है। इसमें पहले चरण में क्षिप्रा से देवास होते हुए उज्जैन तक करीब तक 41.42 किमी लंबा फोरलेन बन रहा है। यह फोरलेन उज्जैन के पहले ग्राम दताना से चंदेसरा बायपास होते हुए इंदौर रोड की तरफ तपोभूमि से चिंतामण होते हुए बडनग़र रोड पर निकलेगा।

नेशनल हाइवे के इस प्रोजेक्ट के ऑफिसर एमएल पुरबिया है। फोरलेन पर टोल प्रारंभ हुआ है या नहीं। वसूला जा रहा टोल अवैध है या वैध। एक ही टोल पर दो तरह का टैक्स क्यों वसूला जा रहा है। इसकी जानकारी है लिए नेशनल हाइवे उज्जैन के ऑफिस में संपर्क किया,ऑफिस में प्रोजेक्ट ऑफिसर एमएल पुरबिया उपलब्ध ही नहीं रहते है। वहीं मोबाइल भी अटैड करने से गुरेज रखते है।

ट्राइएंगल पर भटक रहे वाहन

उज्जैन-देवास फोरलेन का करीब अभी पूरा नहीं हुआ है और इस पर वाहन भी दौडने लगे है। फोरलेन पर रोड साइनऐज और मार्किेग नहीं है। इस फोरलेन का मताना में क्रासिंग है। इस ट्राइएंगल से एक रास्ता इंदौर रोड और दूसरा रास्ता दताना-चंद्रेसरा-चंदे्रसरी-नागझिरी से उज्जैन शहर की ओर आता है।

यह पर सही दिशा सूचक नहीं होने के कारण उज्जैन शहर की ओर आने वाले वाहन चालक मार्ग की गफलत में फोरलेन से तपोभूमि तक पहुंच रहे है। मताना में जो दिशा सूचक लगा है,वह ट्राइएंगल से करीब 300-350 मीटर दूर है। देवास से आने वाले को अव्वल तो नजर नहीं आता है। बोर्ड पर भी इंदौर रोड़ की रास्ते को उज्जैन दर्शाया गया है।

Related Articles

Write a review