Advertisement

देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट

देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। अभी भी कई राज्यों के लोगों को तपती गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। यहां तक कि इस बार पहाड़ी राज्य भी गर्मी से तप रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

इसके अलावा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड में भी लू से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली। देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह 8.30 बजे 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली के आयानगर में सोमवार को सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था, जो कि 46.4 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को आईएमडी ने दिल्ली और इससे सटे राज्यों में लू की स्थिति जारी रहने का रेड अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने 19 जून को भी दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें