देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 4 लाख के पार

देश में गुरुवार को 46,308 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 58,474 ठीक हुए और 843 की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 13,027 की कमी आई है। अब 5.04 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4 लाख के पार हो गया। इनमें से सबसे ज्यादा 1.22 लाख मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। कोरोना की दूसरी लहर 10 मार्च से शुरू हुई थी। तब तक देश में इस महामारी से 1.58 लाख मौतें हो चुकी थीं। यानी दूसरी लहर में करीब 2.50 लाख लोगों ने जान गंवाई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दो दिन बाद कम हुए केस
शुक्रवार को दो दिन बाद कोरोना केस (46,308) कम हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को 103 दिन बाद सबसे कम 37,070 केस आए थे। इसके बाद लगातार दो दिनों तक मामलों में बढ़ोतरी हुई। बुधवार को कोरोना के 46,104 केस आए और उसके अगले दिन गुरुवार को 48,606 केस सामने आए।