Advertisement

देश में Monkeypox का बढ़ता ग्राफ

भारत में मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या में फिर इजाफा हुआ है। केरल में देश का तीसरा मरीज सामने आया है। खबर है कि शख्स संयुक्त अरब अमीरात से भारत आया था। फिलहाल, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खास बात है कि इस बीमारी का शिकार हुए तीनों मरीज केरल के हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मामलों की बढ़ती संख्या के बीच केंद्र और राज्य सरकार सतर्क हैं। हाल ही में केरल में उच्च स्तरीय टीम भेजी गई थी।केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि 35 वर्षीय शख्स में मामले की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि शख्स संयुक्त अरब अमीरात से मल्लपुरम लौटा था।

उन्हें बुखार के बाद 13 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 15 जुलाई से लक्षण नजर आने लगे थे। भारत में पहला मामला 14 जुलाई को ही केरल में सामने आया था। उस दौरान भी शख्स UAE से यात्रा कर भारत लौटा था। इसके बाद देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज 18 जुलाई को मिला था। 31 वर्षीय मरीज का अस्पातल में इलाज जारी है।

Advertisement

Related Articles