Advertisement

दौलतगंज सब्जी मंडी की महिलाओं से नगर निगम के अफसरों ने की अभद्रता, व्यापारियों में आक्रोश

दुकान बचाने के लिए गुहार लेकर आई महिलाओं को अपशब्द कहे, मामला बढ़ा

Advertisement

उज्जैन। नगर निगम दौलतगंज सब्जी मंडी में को तोड़कर नई बनाना चाहता है। इसके लिए पुराने दुकानदारों को हटाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहा है। शनिवार को दौलतगंज में सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा करने वाली महिलाएं नगर निगम में अफसरों से दुकान बचाने की गुहार करने पहुंची। यहां एक अफसर ने महिलाओं से अभद्रता की। ऐसे शब्द बोले जिन्हें हम लिखना भी महिलाओं का अपमान समझते हैं। इस अभद्रता से महिलाओं में नाराजगी है।

सब्जी व्यापारी कोर्ट पहुंचे
ननि द्वारा उनकी समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिए जाने से नाराज व्यापारी कोर्ट पहुंच गए हैं। इस मामले में अब सुनवाई 10 मार्च को होगी। कोर्ट में नगर निगम के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए 10 मार्च तक का समय मांगा है। साथ ही उन्हें तब तक अपना व्यापार करने की अनुमति दे दी है। रविवार को नगर निगम के अफसरों ने मंडी का दौरा वकील के साथ किया था। जहां उन्हें 10 मार्च तक दुकान खोलकर सब्जी बेचने की अनुमति दे दी है। सोमवार को व्यापारियों ने मंडी में सब्जी बेचना शुरू कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें