Advertisement

धनतेरस पर बाजार में खरीदी का मंगल

त्रिपुष्कर, ऐंद्र, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के महासंयोग में जमकर खरीदी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

ऑटोमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, रियल एस्टेट, ज्वैलरी, कपड़ा मार्केट में बूम

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। खरीदारी के लिए सुबह से लेकर रात तक बाजार में इतनी भीड़ रही कि लोगों को पैर रखने की जगह नहीं मिली। बाइक्स, कार, सोना-चांदी, रियल एस्टेट सहित अन्य चीजों की शहरवासियों ने जमकर खरीदी की जिससे बाजार और व्यापारियों के चेहरे चमक उठे। साथ ही माहौल हैप्पी-हैप्पी हो गया। इस दिन मंगलवार होने से भौम प्रदोष रहा। साथ ही त्रिपुष्कर, ऐंद्र, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के महासंयोग भी बना। जिसने खरीदारी को विशेष फलदायी बना दिया। इसके अलावा भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की गई। परिवार को बीमारियों से बचाने और लंबी उम्र के लिए शिप्रा के विभिन्न घाटों पर रात में यम के नाम का दीपदान भी किया जाएगा।

Advertisement

चमचमाते नये वाहनों पर निकले
बाइक्स शोरूम में सुबह से रात तक लोगों की जमकर भीड़ रही। एक अनुमान के मुताबिक टू-व्हीलर के मार्केट में पिछले साल की तुलना में 8 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। शोरूम पर ही पूजन किया और चेहरे पर मुस्कान लिए चमचमाते नए वाहनों के साथ रवाना हो गए। हालांकि, मिडिल क्लास फैमिली ने माइलेज वाले वाहनों को तहरीज दी, वहीं युवाओं में स्पोट्र्स बाइक ने नए-नए मॉडल्स का क्रेज रहा। इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी लोगों का रूझान अच्छा रहा।

बर्तन बाजार भी मुस्कुराया

Advertisement

लोगों की चहलकदमी से पुराने और नए शहर का बर्तन बाजार भी मुस्कुरा उठा। छोटे बर्तन जैसे ग्लास, कटोरी और पूजन थाली की डिमांड ज्यादा रही। हालांकि, इस बार ट्रेंड में थोड़ा बदलाव देखने को मिला। स्टील के बजाय लोगों ने तांबा व पीतल के बर्तनों को खरीदने में ज्यादा रुचि दिखाई। यह सेहत के लिहाज से भी अच्छे माने जाते हैं। कांसे के बर्तन सेट लेजर प्रिंट वाले, कोटिंग वाले तांबे के बर्तनों के अलावा पूजा के लिए कांसे-पीतल की थाली, तांबे के लौटे की बिक्री बरकरार रही।

सोणा-सोणा सोना, खूब बिके सिक्के, आभूषण और मूर्तियां
सोने के भाव लगातार रिकॉर्ड बना रहे हंै। वर्तमान में सोने का भाव 80 हजार रुपए प्रति १० ग्राम के करीब है, बावजूद इसके धनतेरस पर ज्वैलरी शोरूम्स पर जमकर भीड़ रही। टॉवर चौक स्थित श्रीराम ज्वैलर्स के रोशनी से जगमगाते शोरूम में पहुंचकर शहरवासियों ने सोने की खरीदी कर दीपोत्सव की शुभ शुरुआत की। दिनभर शोरूम पर रौनक रही। इस दौरान आभूषणों के साथ सिक्के और मूर्तियां भी खूब बिके। १२ नवंबर को देवउठनी एकादशी से शुरू होने वाले वैवाहिक सीजन को देखते हुए भी शादी वाले घर के लोगों ने आभूषणों की खरीदी की।

कार बाजार धन-धना-धन
देवास रोड स्थित मारुति, एमजी हेक्टर, युग कार शोरूम्स पर भी जमकर भीड़ रही। लोगों ने अपनी पसंदीदा कारें खरीदी। एमजी मोटर्स के मैनेजर शारिब चौधरी ने बताया कि धनतेरस के दिन पांच कार की डिलिवरी की। इसके अलावा दीपावली के दिन भी कुछ कारों की डिलिवरी देना है। इस दौरान शोरूम्स पर चल रहे कई तरह के आकर्षक ऑफर्स का लाभ भी कस्टमर्स को मिला। अपने बजट, सेफ्टी फीचर्स सहित लुक पर खरा उतरने के बाद लोगों ने धनतेरस के शुभ दिन कारों को अपना बनाया।


देवास रोड स्थित एमजी मोटर्स शोरूम से अपनी पसंदीदा कार घर ले जाते कस्टमर।

Related Articles