धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की शाही सवारी , राजाधिराज ने दिए 10 स्वरूपों में दर्शन

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर से भादौ महीने के दूसरे सोमवार को भगवान महाकाल की शाही सवारी निकाली। बाबा महाकाल 10 स्वरूपों में प्रजा काे दर्शन देने निकले हैं। शाम करीब 4 बजे कमिश्नर डॉ. संजय गोयल ने महाकाल के चंद्रमौलेश्वर व मनमहेश स्वरूप का पूजन किया। इसके बाद मुख्य द्वार पर सशस्त्र बल की टुकड़ी राजाधिराज को सलामी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
70 भजन मंडलियां भी आगे चल रही हैं। सवारी में 10 बैंड शामिल हैं। इनमें गणेश बैंड, भारत बैंड, रमेश बैंड, आरके बैंड, राजकमल बैंड समेत 5 अन्य बैंड भी भगवान के अलग-अलग मुखारविंद के साथ चल रहे हैं। शाही सवारी में राधा-कृष्ण और भगवान शिव की झांकी भी बनाई गई है। शिप्रा तट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पूजन करेंगे। शाम 6 बजे शिप्रा नदी के रामघाट पर पूजन अर्चन किया ।सवारी करीब 10 बजे तक महाकाल मंदिर वापस लौटेगी।भीड़ को देखते हुए आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।









