Advertisement

धूल उडऩे पर मजदूर पर फावड़े-बेल्ट से हमला

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र के पांड्याखेड़ी में निर्माण कार्य के दौरान धूल उडऩे को लेकर हुए विवाद में पिता और उसके दो पुत्रों ने मजदूर पर फावड़े और बेल्ट से हमला कर दिया। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पंवासा पुलिस ने पिता और उसके दो बेटों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट मेें पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया है। पांड्याखेड़ी में रहने वाले रेहान हुसैन के निर्माणाधीन मकान में श्याम प्रजापति बेलदार है। वह ऊपरी मंजिल से रेत नीचे डाल रहा था तभी गली से गुजर रहे सादिक शाह पर धूल और रेत उड़ गई। इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

Advertisement

आरोप है कि सादिक शाह गुस्सा हो गया कि उसनेे श्याम को नीचे बुलाया और फावड़े से हमला कर दिया। इसी दौरान सादिक के बेटे इरशाद और इमरान भी पहुंच गए। उन्होंने भी श्याम के साथ बेल्ट से मारपीट की। मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया। टीआई गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि मामले में सादिक शाह और उसके दोनों बेटों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की। तीनों को कोर्ट पेश किया। यह से इरशाद और इमरान को जेल भेज दिया है। जबकि सादिक की जमानत हो गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें