Advertisement

नई सरकार बनते ही बदलेगी फ्रीगंज ओवरब्रिज की जगह

सीएम का उज्जैन पर फोकस, सिंहस्थ के दृष्टगत बनेगी योजनाएं,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अंगारेश्वर से सिद्धनाथ मंदिर को पुल से जोडऩे का सपना होगा साकार

 

डॉ. यादव ने विभाग को दिया था सुझाव दूसरी जगह बने ब्रिज…

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:उज्जैन दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में नई सरकार बनने के साथ ही फ्रीगंज में बनने वाले ओवरब्रिज की जगह बदलने का प्रस्ताव भी पक्का माना जा रहा है। दरअसल, डॉ. यादव ने सुझाव दिया था कि फ्रीगंज में बनने वाले समानांतर ब्रिज के लिए दूसरी जगह तय की जाए।

लोक निर्माण विभाग सेतु के ईएनसी द्वारा नई प्रस्तावित जगह का निरीक्षण भी किया जा चुका है। इसे जीरो प्वाइंट के पास एके बिल्डिंग के आसपास से होकर पुराने बिनोद मिल के पास बनी फोरलेन के माध्यम से चामुंडा माता मंदिर और आगर रोड से जोड़ा जाए। सेतु संभाग के अधिकारियों ने नाम न सार्वजनिक करने की शर्त पर इसकी पुष्टि की है। अब प्रदेश की कमान ही डॉ. यादव के हाथ में रहेगी, इसलिए ब्रिज की लोकेशन बदलने की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

Advertisement

फ्रीगंज में मौजूदा ब्रिज के समानांतर नया ब्रिज बनाने के लिए राज्य सरकार 91 करोड़ 76 लाख और 92 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दे चुकी है। इसे इंदिरा गांधी चौराहे से चामुंडा माता मंदिर चौराहे तक बनाने की स्वीकृति है। लोक निर्माण विभाग सेतु के अधिकारियों ने टेंडर लगाने से पहले फिजिकल वेरिफिकेशन किया है, जिसमें यह सहमति बन रही है कि इसकी जगह बदल दी जाए तो कई अड़चनें दूर हो सकती हैं। साथ ही इसका खर्च भी कम हो सकता है। इसके लिए सरकार को नए सिरे से प्रस्ताव भेजना पड़ेगा। जानकारों का कहना है कि इसके लिए विभाग को नए सिरे से प्रस्ताव ही सरकार को भेजना है।

सिंहस्थ में होगा सुविधाजनक

नया ब्रिज सिंहस्थ के दृष्टिकोण से भी सुविधाजनक होगा।

यह जीरो प्वाइंट और आगर रोड को जोड़ेगा।

इससे सीधे आगर रोड की ओर लोग आ जा सकेंगे।

पुराने ब्रिज का दबाव कम होगा और ट्रैफिक मैनेजमेंट आसान होगा।

जमीन अधिग्रहण की दिक्कतें दूर होंगी। कम लागत पर बन सकेगा।

Related Articles