Advertisement

नशे के आदी युवक की कलाली के पास हत्या

देर रात हुई घटना का सुबह पता चला, आरोपी अज्ञात, जांच जारी

Advertisement

उज्जैन। नशे के आदी एक युवक की बुधवार देर रात आगर रोड कलाली के पास चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। सुबह लोगों ने लाश देख पुलिस को सूचना दी तो घटना की जानकारी सामने आई। आगर रोड शराब दुकान के पहले पेट्रोल पंप के पास लोगों ने एक युवक की लाश देख चिमनगंज पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की तो एक ऑटो रिक्शा चालक ने मृतक की पहचान आरिफ उर्फ भूरा पिता गफ्फार मंसूरी (28) निवासी बेगमबाग कब्रिस्तान की गली के रूप में की। मौके पर मौजूद सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि मृतक को जांघ के नीचे चाकू के चार-पांच गहरे वार हैं। अधिक खून बहने से उसकी मौत हुई है। आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं।

Advertisement

रात को घर से निकला था युवक

पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई सिकंदर ने बताया कि आरिफ नशे का आदी था। वो पहले चरस-स्मैक का नशा भी करता था लेकिन इलाज के बाद उसने वो सब छोड़ दिया। अब सिर्फ रोज शराब पीता था इसलिए वो कल रात घर से शराब दुकान के लिए निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी कई जगह तलाश भी की। मृतक पेंटर था, लेकिन लंबे समय से उसने यह काम भी बंद कर रखा था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें